पूर्णिया: पूर्णिया के राजेन्द्र नगर, मधुबनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता बर्मन की अध्यक्षता में “बजट प्रस्तुतीकरण महिला समन्वय संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई और महिलाओं के रोजगार, शिक्षा, सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा समस्त परिवार समृद्धि भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे परिवार और समाज दोनों को मजबूती मिलेगी।

मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजा बेगानी, क्षेत्रीय प्रभारी सीमा झा, कटिहार जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर जागरूक करना और उन्हें समाज के अंतिम पायदान तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"