भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के तीनों मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इसी के तहत रुपौली मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आझोकोपा मिल चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदीजी के चित्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं केक काटकर किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

मौके पर मंडल के अध्यक्षों ने कहा की विश्वकर्मा जयंती के दिन जन्मे प्रधानमंत्री मोदीजी सही मायनों में शिल्पकार हैं। जिनके कुशल संचालन में आज देश का हर क्षेत्र और हर तबका, सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकसित कर रहा है। इस अवसर पर इनके अलावा रुपौली विधानसभा विस्तारक मनोज कुमार मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर जायसवाल, मंडल महामंत्री रंजीत कुमार पासवान, बबलू राय, विजेंद्र यादव, नवीन शर्मा, सुधीर साह, रंजीत पासवान, रंजीत साह, शिवनंदन भगत, अजय कुमार, विवेकानंद जायसवाल, पूरन मंडल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने उद्गार व्यक्त किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon