अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Independence Day 2025 अररिया नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी अगुवाई में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए लोगों को एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया। यात्रा नगर स्थित काली मंदिर से शुरू होकर चांदनी चौक, एडीवी चौक, बस स्टैंड से होकर आश्रम मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मौके पर नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केसरी, भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज, कृष्ण कुमार सैनानी नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंती यादव, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अजय झा, राजेश कुमार उर्फ इंजीनियर बबलू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, जिला परिषद सदस्य किरण जुबेर आलम , संजय यादव, राजेश सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष दिव्यमूर्ति, शाद अहमद बबलू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेI



