SAHARSA NEWS: भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल, तेजस्वी का पुतला फूंका

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बीते दिनों कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राहुल गाँधी का एवं इन सब में उनका साथ देने के लिए ९ वीं फेल तेजस्वी यादव का पुतला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जलाया गया। भाजयुमो अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि बिहार का युवा राहुल गाँधी और चारा चोर के बेटे को आगामी चुनाव में मुँह तोड़ जवाब देगा और तेजस्वी को मुख्यमंत्री तो क्या चपरासी बनने लायक भी नहीं छोड़ेगा।

जिस तरह राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव बिहार के बाहर के लोगों को बुला रहे हैं और ऐसे लोगों को जिन्होंने हमेशा बिहार और बिहारवासियों का अपमान किया है। याद रहे उन सब को करारा जवाब दिया जाएगा।पूरे बिहार का युवा मोदी जी के साथ है और खड़ा रहेगा। आगामी चुनाव राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार के युवाओं ने अपनी कमर कस ली है। हम गाँव गाँव क़स्बे क़स्बे जाकर इनके विरोध में जानता को सच से रुबरु करेंगे और इन लोगो को कालिक चुना लगाने का काम करेगे।

पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो महामंत्री राणा करणजीत सिंह, राजकुमार साह, उपाध्यक्ष अमित आकर्षण, सोचीत कुशवाहा, राजशेखर कुशवाहा, जिला मंत्री विद्या सिंह राठौड़, युवती प्रमुख ज्योति अदिति राज, नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष कुणाल झा , शुभम सिंह, महामंत्री सन्नी सिंह, विभूति सिंह परमार, प्रिंस सिंह सहित सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon