वरिष्ठ नागरिकों संग भाजपा की चौपाल, जन कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो के भोटिया गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन देवी और पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव मुखिया ने संयुक्त रूप से की। मौके पर विधानसभा विस्तारक कुमोद झा व ज्योति कुमारी भी उपस्थित रहीं। चौपाल में केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

फ्री राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ऑपरेशन सिंदूर जैसी लोकहितकारी योजनाएं चर्चा का मुख्य विषय रहीं। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा सरकार ने जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। विधानसभा विस्तारक कुमोद झा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे और अधिक मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हर जरूरतमंद को राशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त बिजली, पेंशन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि आज महिलाएं निर्भीक होकर भाजपा से जुड़ रही हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा रही हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर चौपाल लगाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता जैसे पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु देव मुखिया, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष विवेकानंद राय, महामंत्री हीरा कुमार, शक्ति केन्द्र प्रमुख ललन कुमार सिंह, मुखिया प्रत्याशी आशुतोष कुमार सिंह, सतेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, लाल सिंह, रामसेवक साह, मनटून सादा, शैलेंद्र सिंह, मिथलेश सादा, इन्द्रदेव मुखिया, खेलानंद सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon