अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिले के फारबिसगंज नगर अंतर्गत रेफरल रोड स्थित एक सभागार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन तथा वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन शकील सैफी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आने वाले राजनीतिक और संगठनात्मक लक्ष्यों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत करने का संकल्प लिया।



