PURNIA NEWS: पूर्णिया में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर बॉडी कैमरा अनिवार्य, पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

पूर्णिया: PURNIA NEWS नए साल की शुरुआत के साथ ही पूर्णिया जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगाया गया है, जिसे ड्यूटी के दौरान हमेशा ऑन रखना अनिवार्य होगा।

इन कैमरों में इंटरनल रिकॉर्डिंग की सुविधा है, जिससे चालान, वाहन जांच और पुलिस-चालक के बीच होने वाली बातचीत का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे ट्रैफिक पुलिस पर लगने वाले आरोपों की निष्पक्ष जांच संभव होगी और गलत कार्रवाई या नियम उल्लंघन की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि बॉडी कैमरा व्यवस्था से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होगा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत होगा, वहीं आम नागरिक भी बिना कैमरा ऑन बातचीत होने पर कर्मियों से कैमरा चालू करने का आग्रह कर सकेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon