ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत, आरसीसीसी को 7 विकेट से चित किया

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डीएसए ग्राउंड में खेले गए जिला लीग मुकाबले में ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए आरसीसीसी को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसीसी 132 रन पर सिमट गई, जिसमें गौरव (25), राजू सिंह (26) और सरोज (18) रन शामिल रहे। ब्रह्मोस के गेंदबाज शहजादा अकरम अली ने 5 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए मैच का रुख मोड़ दिया, जबकि रौनक और विशाल ने 3-3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रह्मोस की बल्लेबाजी दमदार रही और टीम ने 19 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। युवराज सिंह ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं मोहम्मद शेख ने 40 रन जोड़कर टीम को आसान जीत दिलाई। आरसीसीसी की तरफ से राजू सिंह ने 3 और सरोज मुर्मू ने 1 विकेट लिया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शहजादा अकरम अली ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए, जबकि मैच का संचालन अम्पायर जाहिद और शुभाशीष ने किया तथा स्कोरर की भूमिका शिवम रोशन ने निभाई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon