ARARIA NEWS ; अररिया के बसमतिया में पुलिस ने 168 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक किया जब्त, तस्कर हुआ फरार

ARARIA NEWS /प्रिंस( अन्ना राय)।भारत-नेपाल सीमा से सटे अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया थाना सीमा के समीप पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान अलग-अलग ब्रांड का 168 लीटर नेपाली शराब सहित दो बाइक को किया गया जब्त और थाना लाया गया, वही, तस्कर शराब व बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर शराब लेकर तस्कर बॉर्डर के रास्ते बसमतिया की ओर जा रहा था. इसी बीच पुलिस टीम ने बाइक सवार दोनों तस्कर को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. वही, पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो 168 लीटर नेपाली शराब बरामद किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon