नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पूर्णिया में जश्न, आर.एन. साह चौक पर कार्यक्रम आयोजित

PURNIA NEWS : बाँकीपुर से विधायक एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्णिया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया। इस उपलब्धि की खुशी में आर.एन. साह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए जश्न मनाया और संगठन की मजबूती को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी के और सशक्त होने का विश्वास जताया। इस आयोजन की जानकारी भाजपा पूर्णिया के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon