Purnia News: चौधरी चरण सिंह स्मारक संस्थान को शिक्षक का अनमोल दान

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक संस्थान को स्थानीय सेवानिवृत शिक्षक ने पांच कुर्सियां दान में देकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है, इसके लिए स्थानीय लोगों ने उनके समाज के प्रति सच्ची निष्ठा एवं साकारात्मक सोच के लिए बधाई दी है। यह बता दें कि स्थानीय सेवानिवृत शिक्षक कमलश्वरी प्रसाद ने मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक संस्थान को पांच कुर्सियां दान में दी है, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की है।

मौके पर सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व के शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपेंद्र जायसवाल ने बताया कि कमलेश्वरी बाबू के द्वारा संस्थान को दी गई पांच कुर्सियां किसी अनमोल दान से कम नहीं है। वे अपने जीवन में हमेशा ही शिक्षा का दान करते आए हैं, जबकि अब वे संस्थान को पांच कुर्सियां दान में देकर समाज के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा प्रकट की है। यह दान संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उनका यह दान समाज में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने अपने इस दान से समाज में एक साकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। साथ ही चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी दी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon