जिला स्थापना दिवस पर 14 फरवरी को शतरंज प्रतियोगिता

पूर्णिया: जिला स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 14 फरवरी 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, पूर्णिया में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग के सभी बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 13 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक खेल भवन, पूर्णिया में अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9931888862 पर संपर्क किया जा सकता है। वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा सभी प्राचार्यों/प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

यह प्रतियोगिता छात्रों में शतरंज खेल को बढ़ावा देने और जिला स्थापना दिवस के उत्सव को खेल के माध्यम से और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon