Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, गूंजेगा सूर्य उपासना का सुर, घर-घर में दिखा उत्सवी उल्लास

पूर्णिया: Chhath Puja 2025 लोक आस्था, अटूट विश्वास और पवित्रता का प्रतीक महापर्व छठ कल से नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। चारों ओर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण है — घर-आंगन से लेकर घाटों तक छठी मइया के गीतों की मधुर गूंज सुनाई दे रही है। हर कोई सूर्य उपासना के इस पावन पर्व को लेकर उत्साह और उमंग से भरा है। नहाय-खाय के दिन व्रती पवित्र जल से स्नान कर भगवान भास्कर की आराधना करेंगे और मिट्टी के नए चूल्हे पर सेंधा नमक से बने अरवा चावल, मूंग दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह दिन पवित्रता और संयम का प्रतीक माना जाता है।

Chhath Puja 2025

रविवार को खरना के साथ व्रती निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे, जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर यह महापर्व संपन्न होगा। इधर, घाटों पर सजावट और सफाई का कार्य जोरों पर है। श्रद्धालु स्वयं अपने हाथों से घाटों को सजा-संवार रहे हैं। नगर निगम की सफाई के बाद लोग कुदाल और खुरपी लेकर घाटों की सुंदरता बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं बाजारों में कद्दू, फल और पूजा सामग्री की खरीददारी से रौनक छा गई है। भक्ति, स्वच्छता और सूर्योपासना की इस अद्भुत परंपरा ने पूर्णिया को एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon