करेंट लगने से बच्चे की हुई मौत, स्वजनों में चित्कार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोरन गांव में एक तीन वर्शीय बच्चे के बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है, जिससे यहां चित्कार मचा हुआ है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकतर्ता विकास कुमार ने बताया कि तीन वर्षीय मोहित कुमार पिता मुकेश कुमार अपने दरबाजे पर खेल रहा था, उपर से बिजली की तार गुजरी थी। अचानक मेन तार उसके उपर टूटकर गिर गई।

तार गिरते ही मोहित छटपटाने लगा। तत्काल किसी प्रकार आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दोडे तथा उसे इलाज के लिए सीमा क्षेत्र मधेपुरा जिला के चौसा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मोहित चार भाई-बहनों एकलौता भाई था। उसकी मौत होते ही स्वजनों में चित्कार मच गया है। सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता मुकेश कुमार लगभग एक सप्ताह पहले ही पंजाब मजदूरी करने गए हैं। मां ललिता देवी, बडी बहन पल्लवी, राधा, सुनामी सभी उससे शरीर से लिपटकर चित्कार कर उठे। सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास कुमार ने सरकार से पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon