SAHARSA NEWS: बाल उमंग पखवाड़ा के आयोजन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शिक्षा विभाग द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की मनोरंजन तथा सर्वांगीण विकास के लिए किलकारी बिहार बाल भवन सहरसा में ‘बाल उमंग पखवाड़ा’ का आयोजन 13 से 30 नवम्बर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर मैजिक शो, पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवन यात्रा पर कहानी वाचन, नृत्य नटिका,दादी की चौपाल, चित्रकला प्रतियोगिता, पिकनिक, चेस प्रतियोगिता तथा अलबेला ड्रेस प्रतियोगिता इत्यादी कार्यक्रमों का निःशुल्क आयोजन किया किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक वैभव कुमार सभी अभिभावक (दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता), बच्चे एवं किलकारी सहरसा के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, प्रणव भारती द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बाल उमंग पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 16 नवम्बर को चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जेनरेशन गैप को पाटने का कार्य किया गया। जिसमें बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता के द्वारा 10 विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जो इस प्रकार है। जिसमें बच्चों के लिए पारिवारिक माहौल,बैंकिंग एवं फाइनेंस, बालिका शिक्षा का महत्त्व, यातायात, सामाजिक सुरक्षा,चाइल्ड राइट्स, बच्चों की राजनीतिक समझ, औषधीय पौधों की जानकारी,व्यवसाय का महत्त्व खेती / कृषि पर इन चर्चाओ के साथ-साथ दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा बच्चों के समक्ष पारंपरिक कहानी वाचन, संस्कार गीत, पारम्परिक संगीत-गीत इत्यादी की प्रस्तुति हुई।इस कार्यक्रम में प्रभात कुमार,रंजीता,डॉ शांति लक्ष्मी चौधरी, सविता कुमारी,राकेश रौशन,अलखनंदा कुमारी, डॉ पूनम झा, पप्पू शर्मा, केदार ठाकुर, दीपक कुमार इत्यादि ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हस्तकला तथा चित्राकला विधा के बच्चों ने वेस्ट मटेरियल का अभिनव उपयोग कर विभिन्न प्रकार के सामग्रियों से सम्पूर्ण बाल भवन परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया। जो पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता का अद्भुत सन्देश प्रस्तुत करता है। जिसमे आयुषी, रूद्र, अनोखा, प्रज्ञा, श्वेता, अर्पिता, अथर्व, तुशिता, निशु, अंश, आराध्य, प्रशांत, तेजस, ज्ञानवी, परिधि, दीपिका, विष्णु, सत्यम, मयंक, गौरव, सौरव, अमित, सोनम इत्यादि बच्चों ने सहयोग किया।इस अवसर पर किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा में किलकारी प्रकाशन एवं मासिक पत्रिका का विक्रय केंद्र लगाया गया।

जिसका संचालन कंप्यूटर विधा के आदित्य राज के द्वारा किया गया एवं हस्तकला तथा चित्रकला विधा के बच्चों के द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री व चित्रकारी की प्रदर्शनी लगाई गई।इस अवसर पर किलकारी बिहार बाल भवन,सहरसा के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, प्रणव भारती, ने कहा बाल उमंग पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चौपाल से बच्चों को पारिवारिक महत्व के प्रासंगिकता की समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास है।साथ ही बच्चों से सबंधित विषयगत चर्चा से बच्चों की समझ विकसित करना है। इस अवसर पर हमारा प्रयास है कि बाल भवन के माध्यम से तृतीय पीढ़ियों को सशक्त मंच मिले। जहाँ वे अपनी प्रतिभा को आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्त कर सकें। समाज के सभी वर्गों का सहयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।इस सफल आयोजन का मंच संचालन जिया एवं आयुषी ने किया साथ ही कार्यालय कर्मी में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मधु कुमारी, सहायक लेखा पदाधिकारी विश्व विजय झा, प्रमंडल संसाधन सेवी शब्दा हज्जू, नामांकन प्रभारी मौसमी कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षिका अन्नू कुमारी, बाल सहयोगी आयुष राज, हस्तकला प्रशिक्षक विकास भारती, तबला प्रशिक्षक निभाष कुमार, नृत्य प्रशिक्षिका आर्ची कुमारी, कंप्यूटर प्रशिक्षिका शिखा कुमारी, चेस प्रशिक्षिका प्रेरणा कुमारी, कराटा प्रशिक्षक राम कुमार तथा अन्य लोगों ने विशेष भूमिका निभाई ।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon