पूर्णिया: पूर्णिया जिले के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने खेल भवन-सह व्यायामशाला में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों ने अपने कौशल से स्कूल की उपस्थिति मजबूती से दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, और शुभांगिनी कुमारी एवं सोनम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के निर्देशक अनिकेत कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को उनके रुचि के क्षेत्रों में ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। सूचना विभाग पदाधिकारी कुमार शुभम वर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है कि विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करें।
प्रधानाध्यापिका मधु झा के नेतृत्व में स्कूल लगातार जिला और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भाग ले रहा है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार और जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर कुमार झा ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि शिक्षक मनीषा सिंह और अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


