विष्णुपुर मंडल हिंदू सम्मेलन में 10 हजार लोगों की अभूतपूर्व उपस्थिति

पूर्णिया: संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित देशव्यापी हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में विष्णुपुर मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन तरौना स्थित परमान नदी के तट पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया। अमौर खंड एवं विष्णुपुर मंडल पालक जिला कार्यवाह दीपक मंडल के मार्गदर्शन में और सुरज विश्वास की अध्यक्षता में यह पूर्णिया जिले का सबसे बड़ा हिंदू सम्मेलन साबित हुआ। आकर्षक और सुसज्जित पंडाल छोटा पड़ गया, और विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या ने सम्मेलन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने जातिगत बंधनों को तोड़कर हिंदुत्व के मूल भाव से एकजुट रहने, समस्याओं का समाधान करने और पंच परिवर्तन को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष में किए गए कार्यों का विस्तृत परिचय देते हुए हर घर तक संघ और उसके अनुशांगिक संगठनों के कार्यों को पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने उपस्थित लोगों के लिए खिचड़ी महाप्रसाद वितरित किया और संध्या बेला में परमान नदी तट पर दीपोत्सव एवं गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं, शामिल हुईं।

सम्मेलन की सफलता में अध्यक्ष सुरज विश्वास, अरुण कुमार शर्मा, मणिभूषण विश्वास, अनिल विश्वास, अनिरुद्ध कुमार, भविष्य कुमार, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग और मां बहनों की भूमिका सराहनीय रही। प्रमुख वक्ताओं में संतोष कुमार पुगालिया, दीपक मंडल, पवन कुमार पोद्दार, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल थे। सम्मेलन ने हिंदुत्व और सामाजिक एकता के संदेश को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुँचाने का काम किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon