सीटू द्वारा 12 फरवरी को आम हड़ताल सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

सहरसा,अजय कुमार

बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू अंचल कमिटी सलखुआ के तत्वावधान में पंचायत हरेवा के कोरलाहा गांव मे बिनोद यादव रसोइया यूनियन सचिव के निज प्रांगण मे बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मनीर ने किया तथा मंच संचालन संयुक्त रूप से जिला सचिव कॉमरेड नसीमुद्दीन व दुखी शर्मा व बिनोद यादव, डोमी पासवान ने विचार व्यक्त किया।जिला सचिव नसीम उद्दीन ने कहा 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन के अह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए कहा हमलोग तभी कामयाब होंगें जब तक आप अपने अधिकार के लिए मजबूत जन संगठन बना कर मेहनतकश निर्माण मजदूर किसान आवाम के लिए बने कानून 44 लेबर कोड बिल को रद्द कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मजबूर करे। मजदूर विरोधी जन विरोधी देश विरोधी किसान विरोधी है 4 लेबर कोड।

इसके विरूद्ध आम हड़ताल को सफल करना होगा।वही कॉमरेड दुखी शर्मा ने कहा पुरे संसार को बनाने वाला निर्माण मजदूर आज अपना घर के लिए तरस रहे हैं और किसान अनाज बेचने के लिए सही दाम मिल जाये भटक रहे हैं।वही भाजपा सरकार लगातार काला कानून लागू कर देश के धरोहर को बर्बाद कर रही है। जो अब मेहनतकश मजदूर और किसान बर्दास्त नहीं करेंगें कॉमरेड बिनोद यादव ने 12 फरवरी को सभी रसोइया को लेकर जन विरोधी नीति के खिलाफ आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इस बैठक को मो मनीर, रीना देवी,मो नासीर, मोनाजिर,जब्बार,धर्मेन्द्र कुमार, रूपम कुमारी, राजेंद्र सदा, भन्नु सदा,सुकुम आलम के अलावे अन्य मजदूरों ने भी संबोधित किया तथा समापन भाषण सुकुम आलम ने किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon