सहरसा,अजय कुमारबिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू अंचल कमिटी सलखुआ के तत्वावधान में पंचायत हरेवा के कोरलाहा गांव मे बिनोद यादव रसोइया यूनियन सचिव के निज प्रांगण मे बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मनीर ने किया तथा मंच संचालन संयुक्त रूप से जिला सचिव कॉमरेड नसीमुद्दीन व दुखी शर्मा व बिनोद यादव, डोमी पासवान ने विचार व्यक्त किया।जिला सचिव नसीम उद्दीन ने कहा 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन के अह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए कहा हमलोग तभी कामयाब होंगें जब तक आप अपने अधिकार के लिए मजबूत जन संगठन बना कर मेहनतकश निर्माण मजदूर किसान आवाम के लिए बने कानून 44 लेबर कोड बिल को रद्द कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मजबूर करे। मजदूर विरोधी जन विरोधी देश विरोधी किसान विरोधी है 4 लेबर कोड।इसके विरूद्ध आम हड़ताल को सफल करना होगा।वही कॉमरेड दुखी शर्मा ने कहा पुरे संसार को बनाने वाला निर्माण मजदूर आज अपना घर के लिए तरस रहे हैं और किसान अनाज बेचने के लिए सही दाम मिल जाये भटक रहे हैं।वही भाजपा सरकार लगातार काला कानून लागू कर देश के धरोहर को बर्बाद कर रही है। जो अब मेहनतकश मजदूर और किसान बर्दास्त नहीं करेंगें कॉमरेड बिनोद यादव ने 12 फरवरी को सभी रसोइया को लेकर जन विरोधी नीति के खिलाफ आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इस बैठक को मो मनीर, रीना देवी,मो नासीर, मोनाजिर,जब्बार,धर्मेन्द्र कुमार, रूपम कुमारी, राजेंद्र सदा, भन्नु सदा,सुकुम आलम के अलावे अन्य मजदूरों ने भी संबोधित किया तथा समापन भाषण सुकुम आलम ने किया। Post navigationकुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर लगेंगे मुफ्त मे सोलर पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित