Purnia News: किसान दिवस पर कसबा में जलवायु सहनशील कृषि प्रशिक्षण: 75 महिला किसानों को इनपुट वितरित, सब्जी उत्पादन पर फोकस

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत में किसान दिवस (23 दिसंबर) के अवसर पर ICAR-IIAB प्रायोजित अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) के तहत जलवायु सहनशील कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण सह इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज की टीम (डॉ. कृष्णा डी. के., डॉ. शफी अफरोज और नागार्जुन) ने PRADAN NGO और जीविका के सहयोग से यह कार्यक्रम चलाया। कुल 75 कृषक महिलाओं को अतिरिक्त आय और पारिवारिक पोषण सुरक्षा के लिए सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।

विशेषज्ञों ने प्रमाणित बीज उपयोग, समेकित कीट-रोग प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्व, जैव उर्वरक, फसल चक्र और समय पर सिंचाई पर जोर दिया, ताकि उत्पादन बढ़े और खेती जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशील बने। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें सत्यम संकुल संघ अध्यक्ष कंचन देवी, सचिव मंजू देवी, जीविका विशेषज्ञ शिल्पी कुमारी, PRADAN के बलराम कुमार और सभी साधन सेवी मौजूद रहे। यह पहल सीमांचल के SC किसानों में जलवायु अनुकूलन तकनीकों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon