Purnia News: आयुक्त राजेश कुमार ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण, त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में 1 जुलाई 2025 की आधार तिथि पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लगाए गए निर्वाचक सूची शिविर का निरीक्षण किया और सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सुपरवाइजर, और बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) से संवाद कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की गहन समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से 10 बीएलओ के कार्यों की बारीकी से जांच करते हुए, गणना पंजी समेत अन्य दस्तावेजों को निर्धारित समय सीमा में त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और जिम्मेदाराना कार्य सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। आयुक्त ने यह स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूची पूरी तरह से अद्यतन व सटीक होनी चाहिए।

इसी क्रम में उन्होंने भवानीपुर अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति पंजी और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जरूरी सुधारों को लेकर सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने चेतावनी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है और सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ शिवानी सुरभि सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon