संतों के सान्निध्य से समाज में आता है सांस्कृतिक परिवर्तन : सिग्रीवाल

महाराजगंज: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा चौक नखास स्थित बड़ी देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने व्यास पीठ का पूजन कर श्रीधाम वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका श्यामा किशोरी जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे बसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति में नवचेतना आती है वैसे ही संतों के आगमन से समाज और संस्कृति में सकारात्मक बदलाव होता है, संत समाज को राष्ट्रभक्ति, धर्म संरक्षण और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं तथा सत्संग से संस्कार, सामाजिक समरसता और देश सेवा की भावना विकसित होती है, उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक अनुष्ठान आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा हमारी परंपराएं जीवन जीने की सही दिशा सिखाती हैं, कार्यक्रम में डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, धर्मराज कसेरा, भाजपा नेत्री सुप्रिया जयसवाल, पवन कुमार, डेनिस कुमार, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।