अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया।
आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को साइबर थाना पूर्णिया द्वारा साइबर ठगी के दो पीड़ितों को उनकी ठगी की गई राशि वापस कराई गई।
साइबर थाना पूर्णिया की कार्रवाई के तहत साइबर ठगी के पीड़ित अविनाश कुमार को ₹84,500 (चौरासी हजार पाँच सौ रुपये) की राशि वापस कराई गई।
इसी क्रम में साइबर ठगी के एक अन्य पीड़ित अकरम कुमार को ₹15,000 (पंद्रह हजार रुपये) की राशि वापस कराई गई।

साइबर थाना पूर्णिया द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली।



