पूर्णिया: पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन की चार सदस्यीय टीम – विजय शंकर सिंह, राकेश कुमार ‘पवन’, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक निरंजन विधार्थी और सभी ज्योतिर्लिंगों के साइकिल यात्री अविनाश झा – 13 दिसंबर को पूर्णिया से शुरू हुई 10 दिवसीय साहसिक धार्मिक यात्रा में 15 दिसंबर को हरिद्वार पहुंची। टीम ने हरकी पौड़ी गंगा घाट पर स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ कर गंगा जल उठाया, जहां मां गंगा समतल भूमि पर अवतरित हुईं और महाकुंभ का आयोजन होता है।
विजय शंकर सिंह के साले केतन जी भी दिल्ली से हौसला देने पहुंचे। मंगलवार 16 दिसंबर सुबह शुरू हुई यह यात्रा 23 दिसंबर को बाबा बैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथ पहुंचकर गंगा जल से जलाभिषेक कर पूर्ण होगी। मीडिया प्रभारी पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि पीडीसीए और श्री राम सेवा संघ हर साल सावन में कटोरिया के पास शिविर लगाकर कावड़ियों की सेवा करते हैं। यात्रा के बाद टीम बाबा भोलेनाथ के प्रति आभार व्यक्त करती है। यह यात्रा शारीरिक-मानसिक-आध्यात्मिक लाभ के साथ साइकिलिंग जागरूकता बढ़ाती है। पीडीसीए के सभी अधिकारी और सदस्यों ने टीम की सफलता और स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



