पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड के मध्य विद्यालय अंझरी में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक मोहम्मद इजहार की अध्यक्षता में तिथि भोजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को पुड़ी, जलेबी, दही, सब्जी आदि परोसे गए। समारोह के मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चोरहर बासा के नवनियुक्त प्रधान शिक्षक कुमार रंजीत का स्थानांतरण के बाद सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिसमें शिक्षक कृष्ण प्रशभ, मोहम्मद मिनहाज, शमीम आदिल ने अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन, ग्रामीण खुर्शीद आलम, मुजाहिद आलम, साबिर खान, डॉक्टर कलाम, पंचायत समिति सदस्य फूलन देवी सहित सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण मौजूद थे।



