पूर्णिया: विधानसभा बजट सत्र के दौरान 62–पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने सदन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र आई बैंक स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नेत्रहीनों को नई रोशनी देने और नेत्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह सेवा अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब में आश्वस्त किया कि मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आई बैंक की सुविधा प्रारंभ की जाएगी।

विधायक ने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने में दधीचि देहदान समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त विधायक ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण और आधुनिक सीवरेज नेटवर्क योजना को स्वीकृति एवं बजट आवंटन की मांग की। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के लिए बार लाइब्रेरी परिसर में लेडीज एडवोकेट हॉल निर्माण तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं की लंबित प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

साथ ही ईस्ट ब्लॉक के कवैया पंचायत वार्ड संख्या 9 विषहरी स्थान से देवलाल चौहान के घर तक तथा गौरा पंचायत के मलतकिया वीरू मुसहरी से संथाली टोला तक सड़क निर्माण की मांग सदन में रखी। विधायक ने कहा कि बजट सत्र के दौरान पूर्णिया के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर आवाज उठाई जा रही है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"