Purnia News: पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने भरी हुंकार

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया और सीमांचल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक भट्टा बाजार स्थित विशाल कॉम्प्लेक्स, होदा मार्केट, खीरु चौक पर आयोजित की गई, जिसमें जिले के पूर्व खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमियों ने एक स्वर में पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व बिहार टीम मैनेजर श्रीमती स्वाति बैशंयत्री ने की।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस मुद्दे को लेकर एक संचालन समिति बनाई जाएगी, जिसमें स्वाति बैशंयत्री को संरक्षक, पूर्व क्रिकेटर शंशाक शेखर सिंह ‘गुड्डू’ को संयोजक और हरिओम झा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा एस.एस. प्रसाद ‘पिंटू’, नंद किशोर सिंह ‘नंदू’, शमी अहमद, दिग्विजय सिंह, मो. इरशाद आलम, मो. मंज़र मोहशिम, अमृत साजन, शिवाशीष चक्रवर्ती, मो. नैयर अली, राजीव सिंह, मनोज कुमार पासवान और संजय कुमार सिंह को अलग-अलग भूमिकाएं सौंपी गईं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पूर्णिया न केवल भौगोलिक दृष्टि से नेपाल, भूटान और उत्तर-पूर्व भारत के करीब है, बल्कि यहां प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की भी कोई कमी नहीं है। हरिओम झा ने कहा कि स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों का विकास और क्षेत्र की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित होगी।

Purnia News

स्वाति बैशंयत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट को गेमचेंजर बताते हुए कहा कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स कराना भी आसान होगा। अन्य वक्ताओं ने इसे सीमांचल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया और कहा कि इससे कोशी और सीमांचल के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि इस मांग को लेकर शीघ्र ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, और ज़रूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन भी होगा। पूर्णिया की ऐतिहासिक, भौगोलिक और जनसंख्या संरचना को देखते हुए सभी प्रतिभागियों ने भरोसा जताया कि अगर सब एकजुट होकर प्रयास करें तो यह सपना ज़रूर साकार होगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon