दशहरा से पहले शिक्षकों को वेतन भुगतान की मांग – शिक्षक संघ अध्यक्ष आदित्य भारती

पूर्णिया: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रखंड इकाई भवानीपुर के अध्यक्ष आदित्य कुमार भारती ने दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने शिक्षा विभाग से अपील की कि नियोजित शिक्षक, विद्यालय प्रधान, विशिष्ट शिक्षक, नवनियुक्त प्रधान शिक्षक, तथा TRE 1, 2 और 3 के तहत नियुक्त शिक्षकों का वेतन दशहरा से पहले हर हाल में भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश (CWJC-2511/2025) के आलोक में 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके प्रशिक्षित वेतनमान वाले शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति दिया जाना चाहिए। साथ ही विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत उनका वेतन निर्धारण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

अध्यक्ष आदित्य भारती ने स्पष्ट कहा कि, “यह त्योहार का समय है और आर्थिक दवाब सभी शिक्षकों पर होता है। ऐसे में समय पर वेतन मिलना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने विभाग से संवेदनशीलता दिखाने और सभी स्तर के शिक्षकों को वेतन दिलाने की अपील की। इस मौके पर संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष शंभू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश किरण और मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon