पूर्णिया के भौवा प्रवल पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया आवेदन

पूर्णिया: पूर्णिया जिला के रूपौली प्रखंड अंतर्गत भौवा प्रवल पंचायत के निवासी मयंक कुमार ने मुख्यमंत्री बिहार को आवेदन भेजकर अपनी पंचायत के सभी वार्डों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से भी अधिक समय तक जान-माल, पशुधन और फसलों की भारी क्षति का सामना करना पड़ता है।

इस वर्ष भी स्थिति अत्यंत भयावह बनी हुई है—खेतों में पानी जमा है, चारे की कमी है और आवागमन ठप हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी जब पंचायत पूरी तरह जलमग्न था, तब अधिकारियों द्वारा इसे सुखाड़ घोषित कर दिया गया, जो न केवल वास्तविकता के विपरीत था बल्कि ग्रामीणों के साथ अन्याय भी। मयंक कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भौवा प्रवल पंचायत को बाढ़ग्रस्त घोषित कर प्रभावित परिवारों को सरकारी मुआवजा और राहत सामग्री प्रदान की जाए। उन्होंने इस आवेदन की एक प्रति जिला पदाधिकारी पूर्णिया को भी भेजी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon