Bihar Election 2025: पूर्णिया में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा — बिहार की जनता अब विकास के साथ, जंगलराज नहीं लौटेगा

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया के कसबा विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर में लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि लालू यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, और तेजस्वी यादव अब “शहाबुद्दीन जिंदाबाद” के नारे लगवाकर बिहार को फिर से अराजकता और भय के उसी दौर में ले जाना चाहते हैं, जिसे लोग जंगलराज के नाम से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार ने वह समय भी देखा है जब सड़क पर निकलना मुश्किल था, अपराधी राज करते थे और जनता भय में जीती थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की कि अब बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं, बल्कि विकास के मार्ग पर बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा — “आज बिहार में अमन, कानून और विकास है। जनता समझ चुकी है कि जंगलराज वापस लाने वालों को सत्ता से दूर रखना ही असली देशभक्ति है।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon