Bihar Election 2025: धमदाहा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत, विकास और विजयी संकल्प से गूंजा मैदान

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह के समर्थन में आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने जोशीले संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धमदाहा का विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले समय में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाओं को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को क्रमांक 1 के सामने वाला बटन दबाकर एनडीए को अपना आशीर्वाद दें, ताकि विकास की यह यात्रा और मजबूती से आगे बढ़ सके। सभा में एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह ने भी कहा कि धमदाहा की जनता ने हमेशा विकास का साथ दिया है और इस बार भी एनडीए की जीत से क्षेत्र में नई उम्मीदों का सवेरा होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon