PURNIA NEWS : मां पूरण देवी की पावन भूमि पूर्णिया में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व, भूमि सुधार, नगर विकास, आवास और खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आगमन पर पूर्णिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष श्री राजू कुमार मंडल ने अपने प्रमुख साथियों के साथ जिला अतिथि गृह में उनका शिष्टाचारपूर्वक स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री को पूर्णिया जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें जमीन का लगान निर्धारण, जमाबंदी, परिमार्जन जैसी प्रक्रियाओं में होने वाली कठिनाइयाँ शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि इन मुद्दों के कारण लोग बार-बार ब्लॉक, हल्का और अंचल का चक्कर लगाने को मजबूर हैं और संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देने की आवश्यकता है, ताकि जनसुविधाएँ सही समय पर और सही तरीके से प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर युवा जदयू नेता निर्मल विश्वास, आशुतोष कुमार, मनपवित्र लाल राय, अलोक ठाकुर, नविन विश्वास, त्रिवेणी राय, आयुष राज, युवराज उर्फ़ गौतम कुमार, मनीष साह सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



