उप विकास आयुक्त ने संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

सहरसा, अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना समीक्षा के क्रम में क्रमशः सत्तर कटैया,सलखुआ,कहरा शहरी आदि को आवेदन निष्पादन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।साथ ही वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है,में विद्युत संपर्कता हेतु कार्यपालक अभियंता(विद्युत) से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया है।कल्याण कार्यालय को सत्तर कटैया में बालिकाओं हेतु संचालित आवासीय विद्यालय के व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है,ताकि नियमानुसार विद्यालय में नामांकन हेतु अधिकाधिक पात्र बालिकाएं लाभान्वित हो। सामाजिक सुरक्षा द्वारा संचालित पेंशन योजनाएं समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की आरटीपीएस अंतर्गत उक्त वर्णित हेतु प्राप्त आवेदन प्रखंड स्तर पर लबित है।जिसको आगामी बैठक से पूर्व निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।जानकारी दी गई की यूटीआईडी से संबंधित अनेकों आवेदन सिविल सर्जन के लॉग इन में निष्पादन हेतु लंबित है,जिसको एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करने को कहा गया है।उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित पीएमएफएमई समीक्षा के क्रम में 157 प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध 46 आवेदन अंतिम रूप से निष्पादित होने के संबंध में बताया गया, धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए,निष्पादन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजनांतर्गत की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि वर्णित योजनांतर्गत द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की तुलना में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।तदनुसार निष्पादन कार्य में और तेजी लाने का निर्देश महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को दिया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत अनेकों आवेदन मुखिया स्तर पर लबित है,जिसके निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश जिला पंचायती राज कार्यालय को दिया गया है। परवरिश योजना संचालन की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में अनुमंडल कार्यालय सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर में क्रमशः 04 एवं 08 आवेदन लंबित पाए गए है। जिसके अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में श्रम संसाधन,जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, जिलांतर्गत नगर परिषद व नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्य संचालित योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई एवं योजना क्रियान्वयन में समयबद्धता व उत्कृष्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा डीपीओ आईसीडीएस, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,श्रम अधीक्षक सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon