PURNIA NEWS : पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने शुक्रवार को बी. कोठी प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोरिपुर में मनरेगा के तहत पंचायत भवन के सामने निर्मित खेल मैदान की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद ग्राम पंचायत नाथपुर में त्रिवेणी वृक्षारोपण योजना तथा ग्राम पंचायत मुलकिया में नहर सफाई एवं बाँध मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई, जहाँ मौके पर 17 मजदूर कार्यरत पाए गए। उप विकास आयुक्त ने मजदूरों से सीधे बातचीत कर कार्य की स्थिति जानी और कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए दिशा–निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँच सके।



