पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में विकलांगता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज कुमार कर रहे थे। इस शिविर में 204 नये एवं 49 पुराने विकलांगों ने अपनी-अपनी जांच करवाये।

मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 253 व्यक्तियों की विकलांगता की जांच की गई। जिसमें मस्तिष्कीय विकलांगता, चलने में परेशानी, सुनने में कठिनाई आदि से संबंधित विकलांगों की जांच हुई। इनमें से एक विकलांग ने ट्राई साइकिल का भी आवेदन दिया। इस शिविर में जिला से हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ गयानंद चौपाल एवं आंख-कान के विशेषज्ञ डॉ मो तौसीफ अहमद पहुंचे थे।

जबकि डाटा ऑपरेटर चिक्कू कुमार एवं पियुष कुमार इन विकलांगों की इंट्री करने में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी की जांच कर ली गई है, उपर रिपोर्ट भेज दी जाएगी, बहुत जल्द उन्हें विलांगता प्रमाण-पत्र सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"