अररिया, प्रिंस कुमार: Bihar Election 2025 बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने हाई स्कूल अररिया स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने के बाद, जिलाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है, और सभी को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। जिला प्रशासन ने पहले ही जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

