SAHARSA NEWS; जिला पंचायत कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की डीएम ने समीक्षा की

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।वित्तीय वर्ष 2024-25 के संदर्भ में ग्राम पंचायतवार 15 वीं वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध व्यय समीक्षा क्रम में क्रमशः सतर कटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा/सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत घोघसम/पतरघट अंतर्गत धबोली पश्चिम/सौर बाजार अंतर्गत अजग़ैबा/सोनवर्षा अंतर्गत रघुनाथपुर आदि में प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाया गया है।तदनुसार नियमानुसार व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के संदर्भ में पंचायत समिति को 15 वीं अंतर्गत उपलब्ध कराई गई राशि के विरुद्ध व्यय समीक्षा के क्रम में महिषी/सतर कटैया की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने के कारण नाराजगी प्रकट की गई एवं नियमानुसार व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के संदर्भ में छठी वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि के विरुद्ध व्यय समीक्षा के क्रम प्राय: सभी ग्राम पंचायतों का व्यय प्रतिशत अत्यंत कम पाया गया है,जिसपर गहरी नाराजगी प्रकट की गई एवं व्यय में तेजी लाने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon