डीएम एवं एसपी ने डिस्पैच सेंटरों और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Bihar Election 2025 : प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन अररिया द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित सभी चार डिस्पैच सेंटरों और मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित, समयबद्ध और निर्धारित तरीके से सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान सामग्री का डिस्पैच एवं रिसीविंग का कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
निर्धारित किए गए डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र:
जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जबकि मतगणना सभी के लिए एक ही स्थान पर होगी।
* अररिया कॉलेज, अररिया: 47-रानीगंज एवं 49-अररिया विधानसभा क्षेत्र।
* कृषि उत्पादन बाजार समिति, अररिया: 46-नरपतगंज एवं 48-फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र।
* अल शम्स मिल्लिया कॉलेज, अररिया : 50-जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र।
* एम.एल.डी.पी.के. यादव कॉलेज, अररिया : 51-सिकटी विधानसभा क्षेत्र।
सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना केंद्र/स्ट्रॉन्ग रूम के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति, अररिया को निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर ब्रीफिंग स्थल, काउंटर व्यवस्था और वाहन पार्किंग की योजना का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक काउंटर पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती हो, ताकि सामग्री वितरण, ब्रीफिंग और प्रस्थान की प्रक्रिया बिना किसी विलंब के पूरी हो सके। साथ ही, पोलिंग पार्टी और मतदान सामग्री के सुरक्षित व त्वरित आवागमन के लिए एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बाजार समिति स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएँ। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी व विद्युत) को स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। इस मौके पर वरीय प्रभारी निर्वाचन सह अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण अररिया, अजय कुमार ठाकुर सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी, संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon