Bihar Election 2025,अजय कुमार : बिहार विधान आम सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के नेतृत्व में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति के सहयोग से दिव्यांग मतदाता जागरूक्ता रैली कार्यक्रम को आयोजन समाहरणालय के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकरी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला एवं आईकॉन सुश्री संचिता बसु के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। जिसमें लगभग 150 दिव्यांगजन, बैट्रीचालित ट्राईरिक्सा, हाथरिक्शा, व्हील चैयर, वैशाखी से दिव्यांगजनों ने रैली में मतदान करने हेतु दिव्यांग मतदाता के साथ-साथ आम नागरिको को भी मतदान हेतु जागरूक करते हुऐ रैली समाहरणालय होते हुए वीर कुवँर सिंह चौक, थाना चौक, डी बी रोड होते हुए शंकर चौक से पुनः रैली कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा, वृद्ध कल्याण समिति डी बी रोड में रैली को आम सभा में परिणत करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार के द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए दिव्यांग मतदाता को अपने अपने क्षेत्र में 06 नवम्बर 2025 को अपने-अपने मत का प्रयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष दिलीप साह, सुनील कुमार ठाकुर, उमेश कुमार शर्मा, शिवराम शर्मा, पूनम देवी, शत्रुधन साह के आलावे क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता शिवनंदन कैशरी सौरबाजार, रामरतन साह महिषी कुमरदेव कुमार नगर निगम सहरसा अनील कुमार राय सिमरी बख्तियारपुर, मो० शब्बीर सलखुआ, गणेश चन्द्र झा सत्तर कटैया, नेंगरा पंडित सौरबाजार आदि ने सहयोग प्रदान किया।



