पूर्णिया: नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा बैठक के दौरान एक गरिमामय क्षण देखने को मिला।
मंगलवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बलदेव पुरुषार्थ, संयुक्त सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
यह सम्मान आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन, सतत मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने इस सम्मान समारोह को प्रेरणादायी बताया।



