स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में डीएम का कड़ा रुख — फारबिसगंज अस्पताल के तीन पदाधिकारियों और सदर अस्पताल अधीक्षक का वेतन रोका

प्रिंस कुमार/अररिया : अररिया के परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों पर सख्त कार्रवाई की गई। बैठक में सिविल सर्जन सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और सामुदायिक उत्प्रेरक मौजूद रहे।

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पर विशेष समीक्षा
14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक भी की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंडवार तैयारी की समीक्षा करते हुए ‘False-P’ मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने और अभियान से पहले सभी कर्मियों का प्रशिक्षण समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

फारबिसगंज अस्पताल में लक्ष्य से कम प्रसव पर कार्रवाई
संस्थागत प्रसव की समीक्षा में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल का प्रदर्शन बेहद कमजोर पाया गया। नवंबर माह में प्रसव लक्ष्य प्राप्त न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और जवाब मांगने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक का वेतन/मानदेय भुगतान रोकने का आदेश दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon