एसएनएस आरकेएस कॉलेज के प्रधानाचार्य बने डॉ अशोक कुमार सिंह

सहरसा,अजय कुमार : सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के नव नियुक्त प्रधानाचार्य के रूप में प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह भूगर्भशास्त्र ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य प्रो डॉ अनंत कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय आदेशानुसार अपना कार्यभार डॉ अशोक कुमार सिंह को सौंप दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि से नए प्रधानाचार्य का स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामना दी। महाविद्यालय प्रधानाचार्य ने संबोधन में कहा कि हम सबों को मिलकर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। छात्र एवं छात्राओं को 75% की उपस्थिति के बिना फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह एवं सचिव रंजय कुमार सिंह तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं सचिव सत्यम कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए हम सभी लोग आपके साथ खडे रहेंगे।

बधाई देने वालों में डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ रामानंद सदा, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमर, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ,डॉ आर्य सिंधु, डॉ शालिनी कुमारी, डॉ सैयद रबाब फातिमा,डॉ इंदु कुमारी , डॉ सुमन स्वराज , डॉ गौरी , डॉ दिलशाद अख्तर, डॉ साबिर अहमद, डॉ सबिहा शमीम, डॉ जलील, डॉ रचिता, डॉ गायत्री , डॉ खुशबू कुमारी , डॉ सुलेखा कुमारी ,डॉ ममता कुमारी ,डॉ सत्यबाला, डॉ रामनरेश पासवान , डॉ संजय सिन्हा,डॉ सुधांशु शेखर, डॉ अख्तर परवेज, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ नृपेंद्र कुमार सिन्हा,प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह, मनीष कुमार सिंह , नवीन कुमार सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, भवानी तिवारी, ओमप्रकाश पंडित, बब्बन सिंह, उदय कुमार शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon