सीमांचल के गौरव बने डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्णिया: सीमांचल क्षेत्र के प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट और कटिहार-पूर्णिया के लोकप्रिय समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पूरे सीमांचल जायसवाल समाज में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान और संगठनात्मक क्षमता की सशक्त पहचान है, क्योंकि डॉ. चौधरी न सिर्फ समाज को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। राष्ट्रीय संचालन समिति के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी सहित पूरे सीमांचल जायसवाल समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon