Purnia News: आग लगने से कई दुकान सहित पांच लोगों के घर चढे आग की भेंट

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News कहा जाता है कि आग की ज्वाला पानी ही शांत कर सकता है, परंतु आज जो दृश्य देखने को मिला, उसके बारे में किसी ने कल्पना नहीं की थी तथा देखते-देखते टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर गांव में भारी बारिश के बीच ठनका गिरने से लगी आग में पांच परिवारों के लगभग पंद्रह लाख रूपये के सामान जलकर खाक हो गये। अगर अग्निशम दस्ता नहीं पहुंचता, तो और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। घटना की खबर पाकर टीकापटी थाना पुलिस सहित अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिये। ऐसा लग रहा था कि अग्नि देवता एवं इंद्र भगवान में जोर-आजमाईश हो रही हो।

इस संबंध में शिक्षाविद सह मुखिया अर्चना कुमारी के देवर बबलु यादव ने बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे अचानक तेज आवाज के साथ भारी बारिश के बीच गोडियर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित ट्रांसफरमर पर ठनका गिर गया, जिससे ट्रांसफरमर के साथ-साथ उससे जूडे लगभग तीन दुकानें एवं दो परिवारों के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सभी परिवार घर छोडकर भागे। वे इस अचानक विपत्ति से काफी घबडा गए थे। भारी वर्षा भी हो रही थी, परंतु आग की लपटें आसमान छू रही थीं। ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव एवं अग्निदेव में युद्ध छिड गया हो। पानी का कोई असर आग पर नहीं हो रहा था। लोगों ने किसी प्रकार पुलिस को फोन किया, मौके पर पुलिस अग्निशमन दस्ता लेकर पहुंची, तब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अगलगी में गायत्री देवी के घर में रखे सारे सामान सहित नगद पचास हजार रूपये आग की भेंट चढ चूके थे, जबकि गौतम महतो की साईकिल दुकान, गोविंद महतो की शृंगार प्रसाधन की दुकान, सोनु कुमार का नल-जल योजना में प्रयुक्त होनेवाला सामान, बालेश्वर यादव के बासा पर रखा कृषि उपकरण सहित चारा आदि सभी जल गए। स्थिति यह हो गई कि तन पर जो कपडे थे, वही बचे रह गए, बाकी सब आग की भेंट चढ गये। उन्होंने सरकार से पीडित परिवारों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। वही इस सम्बन्ध में अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया की पांच परिवारों के घर जले हैं, तत्काल राहत के लिए उन्हें प्लास्टिक दे दिया गया है। सरकारी नियमानुसार उन्हें बहुत जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon