होली पर आसान घर वापसी, कटिहार–अमृतसर ‘होली स्पेशल’ चलेगी ट्रेन

अररिया, प्रिंस कुमार: होली के अवसर पर सीमांचल और मिथिलांचल के प्रवासी और छात्र अपने घर सुरक्षित पहुंच सकेंगे, क्योंकि रेलवे ने कटिहार से अमृतसर के बीच विशेष ‘होली स्पेशल’ ट्रेन (05735/05736) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन वाया फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़ और दरभंगा होकर चलेगी, जिससे छोटे और बड़े स्टेशनों के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

कटिहार से हर बुधवार रात 9 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी, जबकि अमृतसर से हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।

यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी और नियमित ट्रेनों की भीड़ कम करने में मदद करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते सीट आरक्षण कर लें ताकि सफर सुरक्षित और सुविधाजनक रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon