पूर्णिया: International Yoga Day 2025आज जब पूरा विश्व 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, वहीं पूर्णिया जिले में भी इस अवसर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों ने योग दिवस पर विशेष आयोजन किए। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका आवासीय विद्यालय पूर्णिया में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि योग अब नई पीढ़ी की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।
TAGGED:International Yoga Day 2025



