पूर्णिया के 256वें स्थापना दिवस पर “एक दीप पूर्णिया के नाम” कार्यक्रम आज

पूर्णिया: पूर्णिया के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार, 14 फरवरी 2026 को ग्रीन सिटी पार्क (जेल चौक के पास) में सायं 6:00 बजे “एक दीप पूर्णिया के नाम” कार्यक्रम का आयोजन जनमन पीपल्स फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि 14 फरवरी पूर्णिया के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन है।

इस वर्ष हमारा ऐतिहासिक जिला अपने 256 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस विशेष अवसर को सकारात्मक और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान 256 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो पूर्णिया की समृद्ध विरासत, एकता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक होंगे।

आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को एक साथ लाकर शहर के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। जनमन के निदेशक शौर्य राय ने सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इसे सफल बनाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon