चुनाव प्रेक्षक ने भवानीपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन, अधिकारियों को दिये निर्देश

Bihar Election 2025,आनंद यादुका : आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबध्द बना हुआ है । इसी कड़ी में रविवार को 60 रुपौली विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक तलख परवेज ने भवानीपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया । भौतिक सत्यापन के दौरान सामान्य प्रेक्षक तलख परवेज के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार, आरओ सादिक आलम, सीओ ईशा रंजन, बीपीआरओ रूपेश कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रेक्षक ने अधिकारियों के साथ रुपौली विधानसभा के सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित सुरैति पंचायत, लाठी पंचायत सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का मुआयना किया । भौतिक सत्यापन के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर कमी पाई गई उसे तत्काल दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया । अधिकांश मतदान केंद्रों की स्थिति देख सामान्य प्रेक्षक संतुष्ट नजर आये । सामान्य प्रेक्षक तलख परवेज ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण वातावरण में निष्पक्ष सम्पन्न कराया जायेगा । उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon