पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन द्वारा हटाया गया अवैध अतिक्रमण महज सात दिनों के भीतर ही दोबारा सामने आ गया है, जहां अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए पहले से खाली कराई गई जमीन पर फिर कब्जा जमा लिया और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से होटल तक खोल दिया है। भवानीपुर बस स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे हुए इस नए अतिक्रमण से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क संकरी होने से जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह धमदाहा के एसडीएम अनुपम और एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को हटाया गया था, लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही स्थिति जस की तस हो जाने से नगर पंचायत और प्रखंड प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने स्थायी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भवानीपुर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने और उस पर नजर रखने को लेकर भवानीपुर थाना से पत्राचार किया जा रहा है।
भवानीपुर में फिर सिर उठा रहा अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई के सात दिन बाद ही दोबारा कब्जा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


