पूर्णिया स्थापना दिवस पर आयोजित पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 में दिखा उत्साह

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने खेल भवन-सह व्यायामशाला में पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पूर्णिया और आसपास के जिलों के खेल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उत्साह के साथ प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक और जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता को शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने स्वयं भारोत्तोलन में भाग लेकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, वरिष्ठ कोषागार पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon